Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

युद्ध से पीड़ित हुए जरूरतमंद ईरानी नागरिकों के लिए टांडा से उठी इंसानियत की मिसाल, मदद के लिए इकट्ठा की गई राशि दिल्ली सिफा़रत खाने में जमा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

टांडा अम्बेडकरनगर। ईरान के जरूरतमंद ईरानी नागरिकों की सहायता के लिए टांडा क्षेत्र से इंसानियत की एक सराहनीय पहल सामने आई। टांडा की अंजुमन हुसैनिया मीरानपुरा

और अंजुमन सिपाहे हुसैनी हयातगंज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा अन्य लोगों के द्वारा आपसी सहयोग से राहत राशि एकत्र कर दिल्ली सिफा़रत खाने के संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई।

इस मानवीय अभियान में सैय्यद शफि हसन, सैय्यद आबिद हसन, जीशान हैदर, सहित अंजुमनों के सदस्यों एवं अन्य लोगों के द्वारा सक्रिय भूमिका से एकत्र की गई राहत राशि को मौलाना सैय्यद रज़ा हसन ने स्वयं

दिल्ली जाकर पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ सिफारतखाने (दूतावास) के जिम्मेदार अधिकारियों के सुपुर्द किया। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व उलमाओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जा रहा था, लेकिन उस समय एकत्र की गई राशि किसी कारणवश

उनके साथ नहीं जा सकी थी। इसके बाद  मौलाना सैय्यद रज़ा हसन ने स्वयं दिल्ली जाकर राहत राशि जमा कर दी, जहां से नियमानुसार यह धनराशि ईरान के जरूरतमंद नागरिकों की मदद में उनतक पहुंचाई जाएगी।

मौलाना सैय्यद रज़ा हसन ने सिफा़रतखाने में जमा की गई राशि की आधिकारिक रसीद भी प्राप्त की, ताकि सहयोग करने वाले लोगों को पारदर्शिता के साथ जानकारी दी जा सके और उन्हें भरोसा हो सके कि उनके द्वारा दी गई रकम सही जरूरतमंदों तक पहुंच सकेगी।

टांडा क्षेत्र से एकत्र की गई कुल राहत राशि ₹1,36,510 (लगभग) रही, जिसे दिल्ली सिफा़रतखाने में जमा किया गया। राहत राशि प्राप्त होने पर सिफा़रतखाने के जिम्मेदार अधिकारियों ने टांडा के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनके लिए तरक्की और खुशहाली की दुआ भी की।

इस अवसर पर मौलाना सैय्यद रज़ा हसन, सैय्यद शफि हसन, सैय्यद आबिद हसन, जीशान हसन, तथा संयुक्त अंजुमनों के सदस्यों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि

मानवता के इस अभियान में सभी का सहयोग सराहनीय है और आगे भी किसी भी जरूरतमंदो की मदद जारी रहेगी। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सैय्यद आबिद हसन, सैय्यद शफि हसन, के द्वारा प्राप्त हुई जानकारी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!