रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर! पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार द्वारा अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे
थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम द्वारा धर्मनगर पुल थाना कोतवाली टाण्डा अम्बेडकरनगर से दो नफऱ अभियुक्तगण 01 सोनू वर्मा पुत्र सुरेशचन्द्र वर्मा उम्र करीब 20 वर्ष
निवासी ग्राम अशरफपुर पचाऊ चकापर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर 02. सुमित वर्मा पुत्र खुशीराम वर्मा उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम अशरफपुर पचाऊ चकापर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर
को दिनांक 06.04.2025 को समय करीब 00.57 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तण के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP 45 W 8799 टीवीएस स्पोर्ट बरामद हुई है।
जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली टाण्डा पर मुकदमा अपरिध संख्या 91/25 धारा 303(2) पंजीकृत है । आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
ज्ञात हो कि मोटरसाइकिल दिनांक 11.03.2025 को शाम करीब 07.00 बजे के आस पास दोनों अभियुक्तों द्वारा खेतापुर प्राइमरी विद्यालय के पास सड़क के किनारे से चोरी किया की गई थी।
पकडे न जाये इसलिए इस मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट को निकाल कर रात मे कही फेक दिया था।दोनों मोटर साइकिल बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अवध नारायण यादव, कांस्टेबलआशीष शुक्ला, कांस्टेबल उमाकान्त, कांस्टेबल मोहित कुमार!





Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.