अम्बेडकरनगर ! थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मुमताज अहमद पुत्र वसीउद्दीन को 5 किलोग्राम अवैध मांस और एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मुमताज अहमद को काली घाट मोड़ मुबारकपुर से दिनांक 03.04.2025 को समय-22.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास से 5 किलोग्राम भैंसे का मांस और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली टाण्डा में मामला दर्ज किया गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।




Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.