Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नौकरी घोटाले में तीन गिरफ्तार!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! टांडा कोतवाली पुलिस ने एक बड़े फर्जी नौकरी घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नौकरी का लालच देकर उनके शैक्षिक प्रपत्र और पैसे ऐंठते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
रणविजय उम्र 28 वर्ष, निवासी जरई कलां, थाना हलियापुर, सुल्तानपुर, मोहित कुमार वर्मा उम्र 26 वर्ष, निवासी दान का पुरवा, थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी, पंकज मौर्य उम्र 20 वर्ष, निवासी पाकरडाह, थाना कलवारी, जनपद बस्ती

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई:
इन आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली टाण्डा पर मुकदमा अपराध संख्या 372/24 धारा 319(2)/318(4)/316(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय भेज दिया है।

आरोपियों का अपराध:
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गैंग बनाकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नौकरी का लालच देकर उनके शैक्षिक प्रपत्र और पैसे ऐंठे। उन्होंने विट्ज आईटीआई में सेमिनार आयोजित कर बालिकाओं से मैक्स अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर 4500 रुपये प्रति बालिका लिए और उन्हें फर्जी नियुक्त पत्र दिए।

पुलिस की अपील:
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी नौकरी घोटालों से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने शैक्षिक प्रपत्र और पैसे न दें।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

3 thoughts on “टांडा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नौकरी घोटाले में तीन गिरफ्तार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!