अम्बेडकरनगर। बुनकर नगरी टांडा में रमज़ान के पवित्र माह के अवसर पर लोगों को सस्ते और बेहतर कपड़े उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हकीम क्लॉथ हाउस
का भव्य उद्घाटन किया गया। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी ने फीता काटकर इस दुकान का शुभारंभ किया।
यह नई कपड़े की दुकान कौमी इंटर कॉलेज, मीरानपुरा के गेट के सामने स्थित है, जहां एक ही छत के नीचे लोगों को कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे।
उद्घाटन के दौरान मोहम्मद आमिर सिद्दीकी ने कहा कि रमज़ान के पाक महीने में लोग रोज़ा रखते हैं और ईद के अवसर पर नए कपड़े खरीदने की परंपरा होती है। लेकिन टांडा की बड़ी आबादी मजदूर और
बुनकर वर्ग से जुड़ी है, जिनके लिए बाजारों में महंगे कपड़े खरीदना अक्सर मुश्किल हो जाता है। कई दुकानों पर कपड़ों के दाम दोगुने-तीन गुने तक हो जाते हैं, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता है।
उन्होंने बताया कि इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हकीम क्लॉथ हाउस की शुरुआत की गई है, जहां कम मुनाफे में लोगों को किफायती दरों पर बढ़िया क्वालिटी के कपड़े मिलेंगे, ताकि हर परिवार ईद के मौके पर नए कपड़े
खरीद सके और त्योहार की खुशियों में शामिल हो सके।दुकान प्रबंधन की ओर से नगरवासियों से अपील की गई है कि एक बार अवश्य दुकान पर आकर सेवा का अवसर दें और कम कीमत में पूरे परिवार के लिए बेहतर कपड़े खरीदें।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुशीर आलम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में हकीम क्लॉथ हाउस का उद्घाटन संपन्न हुआ।




