Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : मुख्य अभियंता ब्रिजेश कुमार ने टांडा-व अकबरपुर डिवीजन में राजस्व वसूली तेज करने के दिए निर्देश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus Editor Mohd Rashid| अम्बेडकरनगर | टांडा मुख्य अभियंता विद्युत, अयोध्या क्षेत्र इंजीनियर ब्रिजेश कुमार ने रविवार दिनांक 29 मार्च 2026 को मध्यांचल विद्युत वितरण खंड टांडा एवं अकबरपुर डिवीजन का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली की स्थिति, गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अन्य तकनीकी बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने एचवी-2, एलएमवी-2 (कॉमर्शियल/पावरलूम), एलएमवी-4 एवं एलएमवी-6 श्रेणी के बकायेदार उपभोक्ताओं से

शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली काफी कम है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अभियंताओं एवं कर्मचारियों को शेष मार्च माह में युद्ध स्तर परवसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए।मुख्य अभियंता ब्रिजेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि राजस्व वसूली में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।मीडिया के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा

कि अपने बकाया विद्युत बिल समय से जमा करें, जिससे अनावश्यक विद्युत कनेक्शन विच्छेदन से बचा जा सके और सभी को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति मिलती रहे।इस दौरान मौके पर अधीक्षण अभियंता अम्बेडकरनगर

इंजीनियर रजनीश श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता टांडा मोहित कुमार, अधिशाषी अभियंता अकबरपुर इंजीनियर प्रेमचंद सहित जिले के अन्य अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

अवकाश का दिन होने के बावजूद सभी अधिकारी व कर्मचारी राजस्व वसूली अभियान में सक्रिय रूप से जुटे रहे।मुख्य अभियंता के औचक निरीक्षण से विभागीय कर्मचारियों में हलचल देखी गई और राजस्व वसूली अभियान को और तेज करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!