रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर |13 फरवरी 2026 जनपद अम्बेडकरनगर के खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
केशव प्रसाद मौर्य ने सहभागिता करते हुए कहा कि ग्राम चौपाल कार्यक्रम सरकार और ग्रामीण जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, जिससे ग्रामीण समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकानों की चाबी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर लाभार्थियों एवं दिव्यांगजनों को चेक व प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए। प्रदेश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्यउप
मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 6 करोड़ महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।प्रदेश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी आवश्यकताओं की सामग्री की खरीद स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के माध्यम से की जाए, जिससे महिलाओं को स्थायी आजीविका मिले।
पेंशन में बढ़ोतरी – 1 अप्रैल से ₹1500 उन्होंने घोषणा की किवृद्धा, दिव्यांग एवं निराश्रित महिला पेंशन की राशि बढ़ाकर 1 अप्रैल से 1500 रुपये प्रतिमाह की जाएगी। विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश – विकसित
अम्बेडकरनगरअपने संबोधन में उन्होंने कहा—“विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित अम्बेडकरनगर का अर्थ है गरीब को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना। ”उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे
रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। अन्नप्राशन, पोषण एवं आंगनबाड़ी गतिविधियों का निरीक्षणकार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासपरक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम
स्थल पर आयोजित अन्नप्राशन संस्कार में नन्हे बच्चों को अन्न ग्रहण कराया तथा माताओं को संतुलित पोषण का महत्व बताया।उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित हो रहे पोषाहार की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा लाभार्थियों से फीडबैक भी प्राप्त किया। बीसी सखियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्णउप
मुख्यमंत्री ने बीसी सखियों के स्टॉल का भ्रमण करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और महिला सशक्तिकरण की प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि बीसी सखियाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। हर शुक्रवार ग्राम चौपाल, डुगडुगी से दी जाएगी
सूचनाउप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि—प्रत्येक शुक्रवार ग्राम चौपाल का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएग्रामीणों को कार्यक्रम की सूचना डुगडुगी बजवाकर दी जाएजनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाई जाएयोजनाओं का
लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुँचाया जाएउन्होंने कहा—“गाँवों का विकास ही प्रदेश के विकास का आधार है।” कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मिले कड़े निर्देशइसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक
में प्रमुख रूप से—माननीय एमएलसी हरिओम पांडेयविधायक कटेहरी धर्मराज निषादपूर्व सांसद रितेश पाण्डेयजिलाधिकारी अनुपम शुक्लापुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकरमुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्लाअपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ज्योत्सना बंधुउपस्थित रहे।
हर घर नल से जल योजना की पुनः जांच के निर्देशबैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में पूर्ण हो चुकी 55 परियोजनाओं का पुनः भौतिक सत्यापन कराकरहर घर तक जल आपूर्ति एवं ग्रामीणों का फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना, राशन कार्ड व अतिक्रमण पर कार्रवाईउप मुख्यमंत्री ने—अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना से जोड़नेअपात्र राशन कार्ड धारकों को हटाकर पात्रों को शामिल
करनेचकमार्ग, खलिहान, चारागाह व ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटानेजलालपुर में जाम की समस्या
के स्थायी समाधान टांडा रोडवेज की निष्प्रयोज्य भूमि के उपयोगके लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। विद्यालय ड्रेस स्वयं सहायता समूह से खरीदने के निर्देशजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक
आयोजित करबच्चों की ड्रेस स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से क्रय कराने हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं और कैशलेस इलाज योजना पर जोरउप मुख्यमंत्री ने दवाओं, चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता की समीक्षा की।साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए डेढ़ लाख रुपये तक
कैशलेस इलाज की सुविधा की जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाने के निर्देश दिए। वेंडिंग जोन और स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकताजनपद में वेंडिंग जोन विकसित करने तथा उनमें स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता पर दुकान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
एक जनपद – एक व्यंजन योजना लागू“एक जनपद एक उत्पाद” योजना के बाद अबएक जनपद एक व्यंजन योजना लागू की गई है।हर तहसील में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इसके विक्रय की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। छुट्टा गोवंश संरक्षण व 100 करोड़पति दीदी लक्ष्यउप
मुख्यमंत्री ने—छुट्टा गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करानेस्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजीसरकारी जरूरत की सामग्री समूहों से ही क्रय करनेजनपद में 100 करोड़पति दीदी/समूह बनानेके लक्ष्य की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
पर्यटन विकास एवं श्रवण क्षेत्र धाम में प्रतिमा स्थापनाउन्होंने जनपद में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने तथा श्रवण क्षेत्र धाम में निषादराज की प्रतिमा स्थापना के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



