Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

15 दिन में दूसरी चोरी! ‘शिक्षा के मंदिर’ पर चोरों का धावा, प्राथमिक विद्यालय बालक को चोरों ने बनाया निशाना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर|टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मीरानपुरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा बालक में बीती रात एक बार फिर चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह है कि यह घटना बीते करीब 15 दिनों के भीतर दूसरी बार हुई है। विद्यालय की रसोइया सुमन ने बताया कि चोर विद्यालय की रसोई से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, कराही, गिलास, भगोना समेत अन्य जरूरी बर्तन उठा ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय की शिक्षिका रफत कमाल ने टांडा कोतवाली को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी गहन जांच-पड़ताल की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय के ठीक सामने रज़ा पार्क में बने सद्भावना मैरेज हॉल में भी कुछ दिन पूर्व पंखा समेत अन्य सामान खोलकर चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। गौरतलब है कि मीरानपुरा क्षेत्र से टांडा कोतवाली की दूरी बेहद कम है।

विद्यालय और सद्भावना मैरेज हॉल दोनों मुख्य मार्ग पर आमने-सामने स्थित हैं, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है। यह इलाका घनी आबादी वाला होने के साथ-साथ आसपास के कई मोहल्लों को जोड़ने वाला व्यस्त मार्ग भी है।

इसी मार्ग पर दो प्राइवेट हॉस्पिटल और एक प्राइवेट विद्यालय डीएवी एकेडमी भी है, इसके बाद भी महज 15 दिनों के भीतर दो बार चोरी की वारदात होना न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े करता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विद्यालय को शिक्षा का मंदिर माना जाता है,

जहां बच्चों का भविष्य गढ़ा जाता है। ऐसे स्थान पर बार-बार चोरी होना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक विषय है। फिलहाल विद्यालय की शिक्षिका रफत कमाल की तरफ से टांडा कोतवाली में

अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है समाचार लिखे जाने तक चोरी हुए सामान या किसी चोर को पकड़ें जाने की जानकारी नहीं प्राप्त हो हुई है फिलहाल टांडा कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!