Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

“समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश@2047” अंबेडकरनगर में जागरूकता कार्यक्रम कल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर
अंबेडकरनगर ! 08 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक समर्थ व विकसितराज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस महाअभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए “समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर अग्रणी उत्तर प्रदेश” का विज़न तैयार किया जा रहा है।इस विज़न डॉक्यूमेंट को तीन मुख्य थीम–अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति तथा 12 प्रमुख सेक्टर–कृषि कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सुशासन पर केंद्रित कर तैयार किया जाएगा।

इसके अंतर्गत प्रदेश स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन 3 सितम्बर 2025 को किया गया था। तत्पश्चात जनपद हेतु नामित चार प्रबुद्धजनों द्वारा दिनांक 9 सितम्बर 2025 को अभियान की जन-जागरूकता हेतु विभिन्न लक्षित समूहों

(छात्र, शिक्षक, कृषक, उद्यमी, व्यापारी, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन एवं आमजनमानस से संवाद किया जाएगा। इस दौरान पिछले आठ वर्षों की विकास यात्रा साझा करने के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं और रोड-मैप पर चर्चा कर आमजन से फीडबैक भी प्राप्त किया जाएगा।

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद अंबेडकरनगर हेतु नामित प्रबुद्धजन,शशांक तिवारी सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ. प्रदीप कुमार यादव (सेवानिवृत्त आचार्य, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर,आर.बी. सिंह (सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी)

देवेंद्र अग्रवाल (प्रमुख अभियंता, सिंचाई एवं जन संसाधन विभाग, इन सभी प्रबुद्धजनों द्वारा 9 सितम्बर को विभिन्न समूहों के साथ संवाद कर “समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश@2047” अभियान को गति प्रदान की जाएगी।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करें ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!