अम्बेडकरनगर ! 20 अगस्त 2025। पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को चोरमरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस ने दिनांक 20 अगस्त 2025 को अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र
श्रीपति उम्र लगभग 33 वर्ष, निवासी ग्राम बैरी गनेशपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर)को समय करीब 12:15 बजे चोरमरा अंडरपास से 10 मीटर पहले दबोच लिया।
अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 163/25 धारा 376, 506 भादवि, 5/6 पाक्सो एक्ट तथा 67 आईटी एक्ट दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: प्रमोद कुमार पुत्र श्रीपति निवासी: ग्राम बैरी गनेशपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर उम्र लगभग 33 वर्ष
गिरफ्तारी विवरण
स्थान: चोरमरा अंडरपास से 10 मीटर पहले
तारीख: 20 अगस्त 2025 समय: 12:15 बजे
अपराधिक इतिहास
मुकदमा अपराध संख्या 163/25 धारा 376, 506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट तथा 67 आईटी एक्ट, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक गोविन्द नारायण मिश्रा, कांस्टेबल रवि कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सन्तोष यादव शामिल रहे।



