Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर जन जागरूकता अभियान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

30 जुलाई 2025 को विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन अकबरपुर में जागरूकता अभियान
अम्बेडकरनगर ! में आज दिनांक 25.07.2025 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस 30 जुलाई 2025 के तहत एक विशेष

जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य मानव दुर्व्यापार और बाल दुर्व्यापार के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें इसके खतरों से बचाव के तरीके बताना है।

पुलिस और सामाजिक संगठनों की भागीदारी
इस जागरूकता अभियान में पुलिस विभाग और सामाजिक संगठनों ने मिलकर काम किया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)

और श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय टांडा के कुशल निर्देशन में थाना AHTU प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा मय टीम सहित और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अकबरपुर के प्रभारी दिलीप कुमार त्रिपाठी

मय टीम सहित उपस्थित रहे। इसके अलावा, जन विकास सेवा संस्थान सामाजिक संगठन से अवधेश कुमार यादव और अन्य गणमान्य लोग भी इस अभियान में शामिल हुए।

चाईल्ड हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार
इस अभियान में शासन द्वारा जारी किए गए चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 1800-102-7272 और 222

का प्रचार किया गया। लोगों को बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर वे इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!