Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त: एसडीएम ने व्यापारियों व संभ्रांत नागरिकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, पुलिस ने किया वाहनों चेकिंग!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद सैय्यद! टांडा, अम्बेडकरनगर। थाना कोतवाली टांडा में आज शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर, क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी सहित नगर क्षेत्र के व्यापारी, दुकानदार और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

बैठक उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर की निगरानी में आयोजित की गई, जबकि क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह ने बैठक का मार्गदर्शन किया। बैठक का संचालन थाना कोतवाली टांडा के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र के व्यापारियों, दुकानदारों और संभ्रांत नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह बैठक आज दिनांक 11 अप्रैल शनिवार शाम लगभग 5 बजे थाना कोतवाली टांडा में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस ने मांगा जनसहयोग

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय बेहद जरूरी है।

उन्होंने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस ने किया वाहनों की चेकिंग

 टांडा कोतवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से  वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान – वाहनों पर लगी काली फिल्म की जांच, वाहनों के दस्तावेजों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, आने-जाने वाले वाहनों की जांच, जैसी कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि

पुलिस की सक्रियता और जनता के सहयोग से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक में स्थानीय व्यापारी, दुकानदार, संभ्रांत नागरिक तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे,

जहां हम आपको एक बार फिर से बता दें पुलिस द्वारा की गई वाहनों की चेकिंग में यातायात दरोगा मुन्ना प्रसाद, कोतवाली दरोगा और पुलिस कर्मियो ने आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग किया खास कर जिन वाहनों में काली फिल्म लगी पाई गई और जो वाहन पुलिस को संदिग्ध लगा उनकी डिग्रियां भी चेक की गई।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!