रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर | 05 अप्रैल 2026 जनपद के थाना बसखारी क्षेत्र में ज्वैलर्स व्यवसायी द्वारा बताई गई लूट की घटना का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 73.24 ग्राम सोने के आभूषण बरामद कर लिए।
जांच में सामने आया कि लूट की घटना झूठी कहानी थी, जिसे आभूषण हड़पने की नीयत से रचा गया था।अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा चोरी/लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर
एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।
10 घंटे में खुला मामला एसओजी टीम एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशांक शुक्ला व पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 84/2026 (धारा 319(2), 303 (2), 212, 317(2) बीएनएस में
कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया तथा 73.24 ग्राम पीली धातु (सोने) के आभूषण बरामद किए। घटना का पूरा मामला दिनांक 04 अप्रैल 2026 को रोहित शर्मा पुत्र राम उजागिर निवासी विमावल, थाना आलापुर ने
पुलिस को सूचना दी कि वह रामनगर स्थित ज्वैलरी दुकान से 73.24 ग्राम सोने के आभूषण लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर आभूषण लूट लिए।
पुलिस जांच में कई तथ्य संदिग्ध पाए गए — घटना की सूचना लगभग 3.30 घंटे देरी से दी गई सीसीटीवी फुटेज में घटना की पुष्टि नहीं हुई कथित लूट के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले इसके बाद मनोज सोनी निवासी बसखारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया।
कि रोहित शर्मा आभूषण लेकर गया था और ज्वैलरी हड़पने के उद्देश्य से झूठी लूट की कहानी बना रहा है। पूछताछ में खुला राज पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर रोहित शर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उसने बताया कि अपने मित्र साहित्य कुमार तिवारी उर्फ राजन तिवारी के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत आभूषण छिपा दिए थे और पुलिस को झूठी लूट की सूचना दी थी। पुलिस टीम ने अन्नापुर मोड़ के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
तथा शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए गए गिरफ्तार अभियुक्त रोहित शर्मा (25 वर्ष) निवासी – विमावल, थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर साहित्य कुमार तिवारी उर्फ राजन तिवारी 27 वर्ष निवासी – लाडिलापुर, थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर
बरामद आभूषण (कुल 73.24 ग्राम) हार – 02 अदद (26.01 ग्राम) मर्दानी अंगूठी – 04 अदद (8.71 ग्राम) महिला अंगूठी – 04 अदद (6.29 ग्राम) नथिया – 01 अदद (2.120 ग्राम) कान का छाला – 03 जोड़ी
(11.370 ग्राम) झुमका तीन तल्ला – 01 जोड़ी (5.940 ग्राम) चैन – 01 अदद (5.100 ग्राम) कान का बूंदा – 05 अदद (7.700 ग्राम) पंजीकृत मुकदमा मुकदमा अपराध संख्या — 84/2026धारा — 319(2), 303(2), 212, 317(2) बीएनएसथाना —
बसखारी, जनपद अम्बेडकरनगर अभियुक्त का आपराधिक इतिहासरोहित शर्मा के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमा दर्ज —मुकदमा अपराध संख्या 03/2021, धारा 504/506 थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर
पुलिस टीमइस सफलता में शामिल पुलिस टीम — वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशांक शुक्ला उपनिरीक्षक कमलेश यादवकांस्टेबल कुशल पाल सिंह कांस्टेबल शैलेन्द्र चौधरी कांस्टेबल भूपेश चौधरीकांस्टेबल राकेश कुशवाहा
महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह एसओजी प्रभारी विनोद यादवस्वाट/सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक संजय पाण्डेय हेड कांस्टेबल प्रभात मौर्या हेड कांस्टेबल पुनीत गुप्ताहेड कांस्टेबल सुनील कुमार,
हेड कांस्टेबल अमरेश यादव हेड कांस्टेबल विकास ओझा हेड कांस्टेबल उमेश यादव हेड कांस्टेबल तेजभान हेड कांस्टेबल महेश प्रताप सिंह,
हेड कांस्टेबल सौरभ पाण्डेय कांस्टेबल अमित तिवारी कांस्टेबल विपिन राठौर कांस्टेबल शिवम शर्मा कांस्टेबल दिव्यांश यादव कांस्टेबल विजेन्द्र यादव हेड कांस्टेबल मनीष कुमार कांस्टेबल जाकिर हुसैन!




