Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

ईरान के सर्वोच्च नेता शिया धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामेनाई की मौत पर टांडा में शिया समुदाय के लोगो ने कैंडल मार्च निकाल कर ग़म का इज़हार किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अम्बेडकरनगर ! बीती रात्रि टांडा के ताज टाकीज़ तिराहे पर स्थित सोगरा बीबी इमामबाड़े में शिया समुदाय के लोगों ने इरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामनाई की शहादत पर मजलिस और मातम के साथ कैंडल मार्च निकाला।जहां हम आपको बता दें मजलिस मातम और कैंडल मार्च शिया समुदाय के मौलाना सैय्यद गुलाम मुर्तजा़ और मौलाना सैय्यद रज़ा के नेतृत्व में बच्चों युवाओं और बुजुर्गो ने हाथों में मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च निकाला

और अमेरिका, इज़राइल के खिलाफ एतेजाज किया। इस कैंडल मार्च में शिया समुदाय के सैकड़ों लोगों शामिल रहे। जिन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनाई की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया और उनके ग़म में फूट-फूट कर रोये।इस बीच शिया समुदाय के मौलाना ने कहा सैय्यद आयतुल्ला अली खामेनाई हक़ और इंसानियत के लिए संघर्ष करते रहे थे वे मज़लूमों के साथ थे। उन्होंने फिलिस्तीन, और गज़ा में इज़राइल हुकूमत के द्वारा मज़लूमों का खून बहाने पर इज़राइली हुकूमत के खिलाफ आगे बढ़कर फिलिस्तीनियों का साथ दिया था।

उनके समर्थन में अकेला एक मुल्क ईरान था जिसने साथ दिया था। वे सैन्य तनाव के बीच अपने सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्ध रहे – ऐसे में उनकी शहादत के बाद उनका सम्मान व्यक्त किया जा रहा है, इसीके पश्चात सोगरा बीबी इमामबाड़ा परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में कैंडल मार्च निकाला गया है, और ग़म का इज़हार किया गया है।जिसमें शिया समुदाय के प्रतिभागियों ने ईरान के सुप्रीम लीडर रहे सैय्यद आयतुल्ला अली खामेनाई का पोस्टर, और हाथो में जलती हुई मोमबत्तियाँ लेकर इज़राइल और अमेरिका के खिलाफ अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।

उनका कहना था कि ये जो कैंडल मार्च निकाला गया है, दुनिया में अस्ल का पैग़ाम दिया जा रहा है, इसलिए अमन का जो पैग़म्बर था वो पूरी दुनिया में इंसानियत को सामने रखकर काम करने वाली सख़शियत थी।जिन्हें आयतुल्ला अली खामेनाई के नाम से जाना जा रहा था। उन्होंने कहा उन्हें धोखे से अमेरिका और इज़राइल की साजिशों के नतीजे में उनके घर के ऊपर बमबारी करके उन्हें और उनके परिवार को शहीद कर दिया गया।

जिसमें वे खुद भी शहीद हो गए और उनके छोटे छोटे बच्चों और बच्चियों को शहीद कर दिया गया। उन्होंने कहा हम लोग जिसके खिलाफ एतेजाज करके और कैंडल मार्च निकाल कर ये साबित करना चाह रहे है,कि हम हमेशा मज़लूम के साथ है हम कभी ज़ालिम की हेमायत नहीं करते हैं, हम मज़लूम की हेमायत के लिए निकले हुए हैं और उनके ग़म में ऑसू भी बहा रहे हैं और उनकी याद को जिंदा रखने की कोशिश भी कर रहे हैं।

बहरहाल बीती रात्रि रोज़ा इफ्तार के बाद टांडा नगर के ताज टाकीज़ तिराहे पर स्थित सोगरा बीबी इमामबाड़े में शिया समुदाय के सैकड़ों लोगो ने इकट्ठा होकर ईरान सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनाई की शहादत पर

मजलिस,मातम के उपरांत इमामबाड़ा परिसर में शांतिपूर्वक माहौल में कैंडल मार्च निकाल कर एतेजाज किया। और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनाई को सुरेह फातेहा पढ़कर बक्शा गया। मौलाना ने कहा इस दुःख की घड़ी में शांति, संवेदनशीलता और संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!