Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पंचायत भवन बना ‘ओयो अड्डा’? ग्राम सचिव का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गांव से लेकर ब्लॉक तक मचा हड़कंप?…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – News10plus                            अंबेडकरनगर । जनपद के जलालपुर तहसील अंतर्गत भियांव ब्लॉक के ग्राम सभा बरौना में तैनात ग्राम पंचायत सचिव का एक महिला के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां गांव और ब्लॉक क्षेत्र में तीखी चर्चा शुरू हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्राम पंचायत भवन परिसर में एक महिला के साथ सचिव के कथित अशोभनीय कृत्य दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है।

हालांकि, इस वीडियो एवं सीसीटीवी फुटेज की – News10plus पुष्टि नहीं करता। लेकिन यदि वाकई इस वीडियो में सत्यता है और यह वीडियो उसी पंचायत भवन का है तो यकीनन यह चिंता का विषय है, इस पर उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया गया है कि इस संबंध में एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया है।

ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि जब सचिव को अपने कथित कृत्यों के उजागर होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्वयं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंचायत भवन पर कुछ ग्रामीणों को बुलाकर बिना पूरी जानकारी दिए कथित रूप से बचत पत्रों/दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए।

हालांकि ग्राम प्रधान का कहना है कि उक्त हस्ताक्षर प्रकरण में उन्हें पहले कोई जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई। ग्राम प्रधान ने इस पूरे मामले पर आपत्ति दर्ज कराते हुए ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध शीघ्र जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामला प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन बताया जा रहा है। बहरहाल News10plus इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है यह जांच का विषय है जांच के उपरांत ही वास्तविक कि स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!