रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर। मध्यांचल विद्युत वितरण खण्ड टांडा के अधिशाषी अधिकारी मोहित कुमार के कुशल निर्देशन में तथा अवर अभियंता संजय कुमार यादव की
सतत मेहनत और सक्रिय जनसंपर्क के चलते टांडा नगर के जुड़वां कस्बा मुबारकपुर में उपभोक्ता ओटीएस एकमुश्त समाधान योजना का जबरदस्त लाभ उठा रहे हैं।
इसी क्रम में मुबारकपुर निवासी पप्पू पुत्र स्वर्गीय संतराम यादव के विद्युत संयोजन पर कुल ₹1,43,682 का भारी बकाया था।
बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत उन्हें ₹1,05,150 की बड़ी छूट प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप उन्होंने मात्र ₹38,532 जमा कर वर्षों पुराने बकाये से पूरी तरह मुक्ति पा ली।
बिजली बिल राहत योजना 2025–26 : द्वितीय चरण अपने अंतिम दौर में है जिसका आज शनिवार तक अंतिम दिन है अवर अभियंता संजय कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि
बिजली बिल राहत योजना 2025–26 का द्वितीय चरण इस समय प्रभावी है, जिसकी समाप्ति में अब केवल आज का दिन बचा हुआ है जिसका शेष दिन आज शनिवार को समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने अपील की कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है, वे आज ही इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें और तत्काल पंजीकरण कराकर भारी राहत प्राप्त करें।
योजना के प्रमुख लाभ, एकमुश्त भुगतान पर मूलधन में 20% की छूट, सरचार्ज में 100% की छूट, बिजली चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण पर 45% की छूट
द्वितीय चरण का आज अंतिम दिन है, कर 01 फरवरी से तृतीय चरण शुरू हो जाएगा ऐसे में विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते योजना का लाभ उठाएं और आर्थिक बोझ से राहत पाएं।




