रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| टांडा अम्बेडकर नगर। ईद-उल-फितर के दूसरे दिन टांडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुन्थर में एक आत्मीय ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा शामिल हुए। उनके साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी,जिला उपाध्यक्ष मुशीर आलम अंसारी,

अदीब सिद्दीकी, रघुनाथ यादव, टांडा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक राममूर्ति वर्मा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में भाईचारे और एकता का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर ईद की खुशियां साझा कीं।




