Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

थाना दिवस में आधा दर्जन शिकायतें, 03 का मौके पर निस्तारण – कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी बोले: जनता की सेवा प्राथमिकता!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर | शनिवार 11 अप्रैल 2026 को जनपद अम्बेडकरनगर के थाना कोतवाली टांडा में अपने निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से थाना दिवस का आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने की। थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

थाना दिवस के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने कहा कि शासन और जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र निस्तारण करना पुलिस की जिम्मेदारी है, जिसे पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निभाया जा रहा है।

इस दौरान कुल लगभग आधा दर्जन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया।

कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित और व्यवस्थित है। पुलिस सभी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि थाना दिवस के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और टांडा कोतवाली पुलिस 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन, महीने के 30 दिन और वर्ष के 365 दिन जनता की सेवा के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर एसएसआई श्रीचंद्र, राजस्व विभाग के आरआई, कानूनगो, महिला हेल्प डेस्क की कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

थाना दिवस के आयोजन से फरियादियों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला,जिससे कई मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सका।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!