Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर टांडा में सिख समुदाय ने भव्य शोभायात्रा निकाल कर नगरक्षेत्र में भ्रमण किया, शोभायात्रा में सिख समुदाय की उमड़ी आस्था!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद। अम्बेडकर नगर ! बीते मंगलवार 06 जनवरी 2026 को गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा टांडा के नेतृत्व में गुरु गोविंद सिंह की जयंती के पावन अवसर परसिख समुदाय द्वारा टांडा नगरक्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का निकाली गई। यह शोभायात्रा छज्जापुर स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर अपने परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण करती रही।

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। वातावरण गुरु गोविंद सिंह जी के जयकारों से गूंज उठा और पूरे नगर में उत्साह व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।शोभायात्रा में शामिल महिलाएं आगे-आगे मार्ग की सफाई करते हुए चल रही थीं, जो स्वच्छता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही थीं। यह दृश्य सिख समाज की अनुशासनप्रियता और सामाजिक चेतना को स्पष्ट रूप से दर्शा रहा था।

हयातगंज महिला अस्पताल के निकट धर्मवीर सिंह बग्गा द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।शोभायात्रा में नन्हे-नन्हे बच्चों एवं बच्चियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक व प्रेरणादायक बना दिया।

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। महिला पुलिसकर्मी भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहीं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। यह भव्य शोभायात्रा आपसी भाईचारे, अनुशासन, स्वच्छता और सेवा की भावना का सजीव उदाहरण बनी।

बताते चले सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

(शोभायात्रा) मे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक झंडों और गुरुवाणी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

सिख समुदाय के लोगों ने गुरु गोबिंद सिंह जी के बताए मार्ग—साहस, त्याग, समानता और मानव सेवा—का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, शोभायात्रा में महिलाओं और बुज़ुर्गों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

4 thoughts on “गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर टांडा में सिख समुदाय ने भव्य शोभायात्रा निकाल कर नगरक्षेत्र में भ्रमण किया, शोभायात्रा में सिख समुदाय की उमड़ी आस्था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!