Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एनटीपीसी टांडा की बड़ी सामाजिक पहल -116 ज़रूरतमंदों की आंखों में लौटी रौशनी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

महा‍माया मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भव्य समापन

रिपोर्ट-एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद|            अम्बेडकर नगर ! एनटीपीसी टांडा परियोजना द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गतमहा‍माया राजकीय एलोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, अम्बेडकर नगर में आयोजित

निःशुल्क नेत्र चिकित्सकीय एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का दिनांक 27 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक समापन किया गया।

यह शिविर 23 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक संचालित हुआ, जिसमें अनुभवी एवं विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा जरूरतमंद मरीजों की जांच, उपचार एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए।इस जनकल्याणकारी शिविर के अंतर्गत कुल 116 मरीजों का सफल इलाज एवं ऑपरेशन किया गया, जिससे क्षेत्र के अनेक परिवारों को बड़ी राहत मिली।

समापन अवसर पर टांडा परियोजना के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा तथा

अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यकारी निदेशक ने ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंनेचिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ से चर्चा कर उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली तथा संपूर्ण चिकित्सा दल के समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।

एनटीपीसी टांडा द्वारा आयोजित यह नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

उपलब्ध कराने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी पहल साबित हुआ है। यह आयोजन क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को भी मजबूती से दर्शाता है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!