आकर्षक व अति आकर्षक नम्बर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर ! 24 अक्टूबर 2025। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, अम्बेडकर नगर कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकर नगर में मोटर वाहनों के लिए अधिसूचित अति आकर्षक / आकर्षक / महत्वपूर्ण पंजीयन नंबरों के ऑनलाइन आरक्षण
की व्यवस्था पहले से लागू है। वर्तमान में UP45AY गैर परिवहन वाहन पंजीकरण सीरिज पूर्ण हो चुकी है। अतः अब नई पंजीकरण सीरिज UP45AZ (गैर परिवहन वाहन का शुभारंभ किया जा रहा है।
मुख्यालय के निर्देशानुसार इस कार्यालय के डीवीए विनय कुमार पाण्डेय को निर्देशित किया गया है कि पूर्ण हुई सीरिज UP45AY के शेष आकर्षक नंबरों को विभागीय पोर्टल पर ब्लॉक किया जाए,
तथा नई सीरिज UP45AZ<span;> के आकर्षक नंबरों कोपोर्टलhttps://vahan.parivahan.gov.in/fancynumberbid पर प्रदर्शित कर ऑनलाइन नीलामी हेतु उपलब्ध कराया जाए।
प्रतिलिपि प्रेषित – सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु:
जिलाधिकारी, अम्बेडकर नगर। अपर परिवहन आयुक्त (आई.टी.) उत्तर प्रदेश, लखनऊ। पीयूष श्रीवास्तव, टेक्निकल डायरेक्टर, एन.आई.सी. योजना भवन, लखनऊ उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), अयोध्या।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी, अयोध्या सम्भाग, अयोध्या। जिला सूचना अधिकारी, अम्बेडकर नगर – से अनुरोध है कि उक्त सूचना जनपद के सभी दैनिक समाचार पत्रों में
निःशुल्क प्रकाशित कराई जाए। विनय कुमार पाण्डेय, डीवीए, अम्बेडकर नगर – आवश्यक अनुपालन हेतु। कार्यालय आदेश पत्रावली हेतु सुरक्षित। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, अम्बेडकरनगर।




Веб сайт https://urkarl.ru/
kraken vk2
kraken market