रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अंबेडकरनगर। जनपद के अकबरपुर–टांडा मार्ग पर ग्राम खेतापुर स्थित पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर में समय रहते की गई त्वरित चिकित्सकीय कार्रवाई से एक वर्ष की मासूम बच्ची की जान बचा ली गई।
जानकारी के अनुसार बच्ची के गले (भोजन नली) में खेलते समय एक छोटा चुंबक फंस गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल लाए जाने पर
एक्स-रे जांच में भोजन नली में चुंबक फंसा हुआ पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बिना विलंब ऑपरेशन की तैयारी की।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंकित सिंह एवं डॉ. रंजीत कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम द्वारा सामान्य एनेस्थीसिया के अंतर्गत एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से बच्ची के गले में फंसे चुंबक को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया।
समय पर किए गए इस उपचार से बच्ची की जान बच सकी। वर्तमान में बच्ची पूरी तरह स्थिर है तथा चिकित्सकीय निगरानी में स्वस्थ बताई जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि मेडिकल मिशन हॉस्पिटल प्रा. लि. की इकाई के रूप में संचालित यह सुपर स्पेशियलिटी सेंटर भविष्य में भी आपातकालीन सेवाओं के लिए पूरी तरह तत्पर रहेगा।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आसिफ अख्तर ने यह जानकारी News10plus के एडिटर से हुई मौखिक वार्ता में दी। बताते चलें पूर्वांचल मेडिसीटी सुपर स्पेशलिटी कैंसर केयर अस्पताल परिसर – खेतापुर, अकबरपुर टांडा रोड, निकट MRA मेडिकल कॉलेज, जनपद अंबेडकर नगर में स्थित है।




