Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

परीक्षा का संचालन सुचारु रूप कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! 27 जून 2025 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माननीय सदस्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में सम्मिलित कनिष्क सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर III मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2022)/07 लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में चर्चा की गई।

सम्मिलित कनिष्क सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर III मुख्य परीक्षा/लिखित परीक्षा 29 जून 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा को निर्विघ्न रूप से संचालित करने के लिए 26 परीक्षा केंद्रों पर 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 26 केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है।

सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा तिथि से एक-दो दिन पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करें और परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क स्थापित करें।

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के सकुशल संचालन/आयोजन के प्रति स्टेटिक मजिस्ट्रेट का दायित्व निर्धारित रहेगा। यदि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की कोई समस्या/अप्रिय स्थिति दिखाई पड़ती है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को समय रहते देनी होगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!