Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मिशन शक्ति फेज-5.0: अंबेडकरनगर पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक कर बढ़ाया आत्मविश्वास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर | 22 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान (फेज-5)के तहत जनपद की पुलिस ने गांव-गांव, कस्बों, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में चौपाल/पुलिस की पाठशाला आयोजित कर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।
पुलिस का मिशन: “सुरक्षित नारी–सशक्त नारी”
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार (पश्चिमी) तथा श्याम देव (पूर्वी) के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की टीमें अभियान में जुटीं। चौपाल, दुर्गा पूजा पंडाल और बाजारों में जाकर नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सम्मान पर संवाद किया गया। महिलाओं को उनकी कानूनी हक़ और सुरक्षा संबंधी योजनाओं से अवगत कराया गया।

महिलाओं व बालिकाओं को बताए गए हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन –1090 पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 एम्बुलेंस सेवा –108 चाइल्ड लाइन –1098 स्वास्थ्य सेवा – 102 महिला हेल्पलाइन – 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन –1076 साइबर अपराध हेल्पलाइन- 1930

अभियान के मुख्य बिंदु
गुड टच–बैड टच के बारे में बालिकाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और महिलाओं से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर खुलकर चर्चा। शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं और मिशन शक्ति केन्द्रों की सेवाओं का परिचय। नवरात्रि पर्व पर एन्टी-रोमियो टीम ने विशेष रूप से दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति केन्द्रों की भूमिका, उद्देश्य और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

संदेश
महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर पुलिस ने विश्वास जगाया कि “आप अकेली नहीं हैं, शासन-प्रशासन आपके साथ है।” जनपद के हर थाने में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!