रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नियमों, कानूनों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है।
अनुकृति साहू बनी अधिशाषी अधिकारी
एनटीपीसी विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्रा अनुकृति साहू को एक दिन का अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद टांडा बनाया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ एवं उपजिलाधिकारी टांडा/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी ने उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली व नियम-कानूनों की जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं को दिया गया संदेश
नगर पालिका परिषद टांडा में आयोजित कार्यक्रम में विवेकानंद इंटर कॉलेज की लगभग तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका रीना सिंह, अध्यापक चंद्रमोहन गुप्ता, नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं सभासद मौजूद रहे। वही अम्बेडकर नगर जनपद मे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत
छात्रा बनी एक दिन की पुलिस अधीक्षक
इसी कड़ी में जनपद की छात्रा मधु विश्वकर्मा को एक दिन का पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर बनाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने
अपनी कुर्सी पर बैठाकर छात्रा को यह सिखाया कि एसपी की जिम्मेदारियां कैसे निभाई जाती हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के तौर-तरीके क्या होते हैं।
साक्षी बनी टांडा कोतवाली प्रभारी
इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टांडा की छात्रा साक्षी को एक दिन का कोतवाली प्रभारी टांडा बनाया गया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने छात्रा को कोतवाली संचालन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण
नगर पालिका परिषद टांडा के मदनी हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी टांडा/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़, टीएस शमशाद ज़ुबैर एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और सभासद उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उस पर अमल करने पर बल दिया गया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों को प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपकर उन्हें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और कानूनी जागरूकता से सशक्त बनाया जा रहा है। यह पहल छात्राओं को न केवल प्रेरित कर रही है बल्कि उन्हें भविष्य के लिए मजबूत दिशा भी दे रही है।



