रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर 5 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री योजना अंतर्गत
समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी ( पंचायत) की बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान उपनिदेशक कृषि द्वारा अवगत कराया गया
कि लेखपाल स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री का अप्रूवल लगभग 80000 शेष हैं। जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया की 3 दिवस के अंदर अप्रूवल करना सुनिश्चित करें। साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी
ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री का कैंप का आयोजन कराकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत प्रतिशत कराए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कैंप के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री किसानों को
करवाया जाए, जिससे कि जनपद की प्रगति अच्छी हो सके। सभी कॉमन सर्विस सेंटर को भी निर्देशित किया गया कि अपने सेंटर से फार्मेसी करना
सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, उप कृषि निदेशक डॉ. अश्विनी सिंह, डीपीआरओ तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।




I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.