Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एनटीपीसी टांडा में मीडिया संवाद: निर्बाध विद्युत उत्पादन और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता पर परियोजना प्रमुख ने रखा पक्ष!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना के सप्तरंग क्लब में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा की महत्वपूर्ण वार्ता सम्पन्न हुई। इस संवाद कार्यक्रम में जनपद अम्बेडकरनगर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की और परियोजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने विद्युत उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, परियोजना विस्तार और सामाजिक दायित्व से संबंधित प्रश्न उठाए, जिनका परियोजना प्रमुख ने विस्तार से जवाब दिया।इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अजय सिंह यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन) हर्ष कुमार सेठी, महाप्रबंधक (सतर्कता) एस.सी. सिंह, अपर महाप्रबंधक (अनुरक्षण) प्रमोद कुमार गोयल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान सहित अन्य विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपमहाप्रबंधक योजना एवं प्रणाली ऋषभ जायसवाल द्वारा एनटीपीसी टांडा परियोजना पर आधारित परिचयात्मक प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद

नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें परियोजना द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों को दिखाया गया।

मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा ने कहा कि एनटीपीसी टांडा को सदैव मीडिया का सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग मिलता रहा है।

उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया ने परियोजना की जनकल्याणकारी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने आगे कहा कि एनटीपीसी टांडा निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत उत्पादन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन करते हुए क्षेत्रीय विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन अनुराग सिन्हा द्वारा किया गया, जबकि संचालन उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती ऋचा बर्धन ने किया।

यह संवाद कार्यक्रम मीडिया और एनटीपीसी प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!