Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

माजस्टर टेक: सामाजिक योगदान और तकनीकी उत्कृष्टता”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अम्बेडकरनगर के टांडा से ताल्लुक रखने वाले इंजीनियर मोहम्मद माज ने अपनी कंपनी माजस्टर टेक नेक्स्ट जेनएक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ

भारत के आईटी और इनोवेशन इकोसिस्टम में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। यह कंपनी डिजिटल मार्केटिंग, एड्यूटेक, ऐप और वेबसाइट डेवलपमेंट, ग्राफिक डिजाइन और ब्रांडिंग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही है।

माजस्टर टेक की उपलब्धियां
माजस्टर टेक ने फरवरी 2024 में अपनी स्थापना के बाद से ही कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी को टेक इनोवेशन 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है,

और आईआईटी रुड़की द्वारा यूपी जोन में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। कंपनी ने सैकड़ों कस्टमर्स का भरोसा जीता है और 1500 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया है।

सामाजिक योगदान
माजस्टर टेक सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में

मदद मिल सके। कंपनी ने अपने लाभ का 20 प्रतिशत प्रतिवर्ष अनाथालय, वृद्धाश्रम और सामाजिक संस्थाओं को दान करने का फैसला किया है।

गूगल और इसरो से मान्यता
माजस्टर टेक को गूगल और इसरो से मान्यता प्राप्त हुई है, और कंपनी एआई, मशीन लर्निंग और प्रॉम्प्ट डिजाइन जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है।

युवा सशक्तिकरण की मिसाल
माजस्टर टेक की टीम, जिसमें मोहम्मद माज, साजिदा खातून, शमा जमाल, उमैर अहमद और अन्य सदस्य शामिल हैं, युवा सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही है। यह टीम डिजिटल इनोवेशन में अपनी अलग पहचान बना चुकी है और युवाओं को प्रेरित कर रही है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!