रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! एनटीपीसी टांडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की सशक्तता और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में गरिमा महिला मंडल और महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सशक्त और सफल महिलाओं के जीवन पर चर्चा की गई,
साथ ही काव्य पाठ और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। डॉ गीतिका द्वारा वीमेन एंपॉवरमेंट पर एक सत्र का भी आयोजन किया गया।
गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा ने कहा कि हम सभी महिलाओं की उन सफलताओं को सम्मानित करते हैं जो उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में हासिल की हैं।
उन्होंने एनटीपीसी टांडा और गरिमा महिला मंडल की सदस्याओं के प्रयासों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सकारात्मक भूमिका को बढ़ाना
और अपने लक्ष्यों को तय करने हेतु प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम का सफल संयोजन उप प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती ऐमन नासिर ने किया।




I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/zh-TC/register?ref=DCKLL1YD