Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! में सघन वाहन चेकिंग अभियान
 पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के आदेश के क्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने

और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 01 अप्रैल 2025 से जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज दिनांक 06 अप्रैल 2025 को

180 वाहनों का चालान किया गया और 06 वाहनों (04 ई-रिक्शा/आटो रिक्शा, 01 बस व 01 मोटर साइकिल) को सीज किया गया। इसके अलावा, 06 वाहनों से 13,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।

अब तक की कार्रवाई
01 अप्रैल 2025 से अब तक कुल 853 वाहनों का चालान किया गया है, 38 वाहनों को सीज किया गया है और 26 वाहनों से 60,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया है।

नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई
नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध भी चेकिंग अभियान चलाया गया,

जिसमें 148 चालकों को चेक किया गया। इनमें से 03 टेस्ट के अनुरूप पाए गए, जिसके विरुद्ध चालान/प्रवर्तन की कार्यवाही और 30,000 रुपये का जुर्माना किया गया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

2 thoughts on “यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!