रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात विभाग द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात कार्यालय, दिनांक 06 अप्रैल 2026 के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।दिनांक 06 अप्रैल 2026 को 58 वाहनों का चालान किया गया, दिनांक 01 अप्रैल 2026 से अब तक, कुल 510 वाहनों का चालान किया गया, 05 वाहनों से 5000 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया03 वाहनों को सीज किया गया, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 01 अप्रैल 2026 से अब तक 250 वाहन चालकों की जांच की गई, 02 वाहन चालकों का चालान कर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Responsive Picture Carousel
Welcome to Click to listen highlighted text!Welcome to