आलापुर से पंकज कुमार की रिपोर्ट
अम्बेडकरनगर : जिले के तहसील आलापुर थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र अन्तर्गत जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय समडीह में एक ही रात में चोरों ने
स्कूल के कमरे का रोशनदान तोड़कर कमरे मे लगे पंखे उठा ले गये । इस थाना क्षेत्र में लगातार दिन-प्रतिदिन चोरियां बढ़ रही चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर चंपत हो जा रहे है।

और पुलिस हाथ मलती रह जा रही है।प्रधानाध्याक गीता ने बताया कि इससे पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी स्कूल की कुर्सी, पंखा, आदि सामान चोरी हो चुका हैं चोरी होने के कारण बच्चो और स्कूल प्रशासन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होने बताया शाम को यहां कुछ शरारती तत्वों के लोग शराब पीते हैं। और स्कूल की दीवार पर अश्लील शब्द भी लिखते हैं।
थाना प्रभारी विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। दोषियों को जल्द ही पकड़कर विधिक कार्यवाही की जाएगी वहीं थाना क्षेत्र के सिंघल पट्टी बाजार में मंगलवार की रात्रि पान की दुकान से लगभग 35000 हजार रुपए पर चोरों ने हाथ साफ किया जिससे क्षेत्र के व्यापारियों में भय व्याप्त है। प्रार्थी दीपचंद्र पाल ने बताया कि रोज की भांति वह अपनी दुकान सायं 8:00 बजे बंद करके घर चला गया था।
सुबह जब 4:00 बजे दुकान खोलने पहुंचा तब देखा की खिड़की के पास दिवारों पर नुकीले एवं धारदार हथियार से खुदाई हुई थी और खिड़की खुली हुई थी दुकान में रखा सामान बिल्कुल सुरक्षित था लेकिन गल्ला बाक्स गायब था। जिसके बाद तत्काल डायल 112 को सूचना दिया और थाना राजेसुल्तानपुर थाना प्रभारी महोदय को तहरीर दिया है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी विजय प्रताप तिवारी ने बताया तहरीर मिली है कार्यवाही जारी है चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा ।
Responsive Picture Carousel
Welcome to
Click to listen highlighted text!
Welcome to
Click to listen highlighted text!