Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में तिरंगे का जलवा! जेसीबी पर लहराया 50 फीट ऊंचा तिरंगा, पूरे जनपद में देशभक्ति की गूंज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

नगर पालिका परिषद टाण्डा अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ एवं उपजिलाधिकारी प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली तिरंगा रैली
रिपोर्ट एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत पूरे जनपद में देशभक्ति का जज़्बा चरम पर है। सरकारी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों से लेकर कलेक्ट्रेट तक, जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
सुर्खियों में रहे अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता
जनपद की चर्चित नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में आज 14 2025 को लगातार चौथे दिन भी हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर पंचायत क्षेत्र गूंज उठा। इस बीच अध्यक्ष ने आमजन से अपील की कि “आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा अवश्य फहराएं।”

वही सोशल मीडिया पर 13 अगस्त को अध्यक्ष ओमकार गुप्ता का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे जेसीबी मशीन पर चढ़कर करीब 50 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा रहे हैं। इस वीडियो ने देशभक्ति के जोश और अनूठी प्रस्तुति के कारण जनपद में खूब सराहा की जा रही है।
नगर पालिका परिषद टांडा में भी तिरंगे का जश्न
वहीं, नगर पालिका परिषद टांडा अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ एवं उपजिलाधिकारी प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी के नेतृत्व में चौथे दिन भी जोशो-खरोश के साथ नगर पालिका टांडा के अधिकारीयों कर्मचारी और सफाई कर्मियों ने  लगातार चौथे दिन भी धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाल कर नगरक्षेत्र भ्रमण किया साथ ही तिरंगा यात्रा नगर के चप्पे-चप्पे पर घूमते हुए 78वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा तथा दुकानो और प्रतिष्ठानों पर

तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। साथ ही गगनभेदी नारों के साथ लोगों को जोड़ा गया  जिससे अभियान की रौनक और भी बढ़ गई है। इस तरह पूरा अम्बेडकरनगर आजादी के रंग में रंग चुका है, और तिरंगा हर दिल में लहराता हुआ नज़र आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!