Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकर नगर में ई-ऑफिस प्रणाली को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर में ई-ऑफिस प्रणाली को लागू करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने भाग लिया।

बैठक के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में 49 विभागों को ई-ऑफिस के अंतर्गत लाइव किया गया है और उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से पत्रावलियों का संचालन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के लागू होने से अब फाइलों के मूवमेंट एवं ट्रैकिंग में सुगमता होगी। इससे दफ्तर में पेपर लेस कामकाज होता है,

जिससे कागज की खपत कम होगी और इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ई-ऑफिस से जन सामान्य के कार्यों/समस्याओं का त्वरित एवं सुगमता पूर्वक निस्तारण होगा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

2 thoughts on “अम्बेडकर नगर में ई-ऑफिस प्रणाली को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!