Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अकबरपुर–बसखारी मार्ग पर भीषण हादसा: आमने-सामने भिड़े सीएनजी टेंपो और मैजिक,महिला की मौत’ अन्य का इलाज जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – News10plus                        अम्बेडकरनगर ! जनपद के अकबरपुर–बसखारी मार्ग पर कुर्की बाजार के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

यहां रॉन्ग साइड से आ रहे सीएनजी थ्री-व्हीलर और सामने से आ रही टाटा मैजिक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों वाहनों में सवार लगभग आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर में भर्ती कराया गया।

इसी दौरान इलाज के दौरान कलावती (पत्नी राम प्यारे), उम्र लगभग 50 वर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका थाना टंडवा, जनपद चंदौली की निवासी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया।

उक्त मामले की जानकारी सीओ सिटी, अकबरपुर द्वारा दी गई। फिलहाल अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!