Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा महोत्सव का भव्य आगाज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल, देशभक्ति प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं से गूंजा माहौल

अम्बेडकरनगर, 12 अगस्त 2025। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में आज तिरंगा महोत्सव/मेला का भव्य शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद सीडीओ नेराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इन स्टॉलों में स्वयं निर्मित तिरंगा झंडे, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) खादी एवं ग्रामोद्योग चिकित्सा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेसिक शिक्षा आईसीडीएस एवं अन्य विभागों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं।

देशभक्ति कार्यक्रमों में बच्चों की शानदार भागीदारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा की छात्राओं की “माँ भारती स्तुति” प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बच्चों ने देशभक्ति लोकगीतों के माध्यम से जनसमूह में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

13 से 15 अगस्त तक—हर घर फहराएं तिरंगा
मुख्य विकास अधिकारी ने नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के तीसरे चरण (13–15 अगस्त 2025) में घरों, कार्यालयों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और होटलों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं।उन्होंने तिरंगे के सही स्वरूप—ऊपर केसरिया, बीच में अशोक चक्र सहित सफेद, और नीचे हरा रंग, 3×2 अनुपात  में—को अनिवार्य बताया। सीडीओ ने नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर  www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए भी प्रेरित किया।

अभियान का उद्देश्य—देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संवर्धन
सीडीओ ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में तिरंगे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और राष्ट्रीय अस्मिता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। यह अमर शहीदों और क्रांतिकारियों को याद करने का अवसर है और जनभागीदारी से राष्ट्रगौरव का पर्व बन चुका है।जनपद में प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियां (बाइक एवं साइकिल), प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया।

जनपद में तिरंगा मेला और प्रभात फेरियां
अभियान के द्वितीय चरण के अंतिम दिवस पर जनपद मुख्यालय से लेकर तहसीलों, विकास खंडों और ग्राम स्तर तक विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और नागरिक शामिल हुए।

उपस्थित अतिथि
परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिल सिंह, डीसी एनआरएलएम, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चे, अध्यापक एवं नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!