रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| टाण्डा अम्बेडकरनगर ! टाण्डा नगर क्षेत्र के कस्बा पच्चिस में संचालित आर. के. एकेडमी,राम कृष्ण लघु माध्यमिक स्कूल के

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विदाई उनके उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास, परिश्रम, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ते हुए समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गार्गी ने कहा कि छात्राएँ ही किसी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं। आज की छात्राएँ भविष्य में जब उच्च पदों पर आसीन होंगी,
तो उनकी सफलता से विद्यालय, समाज और परिवार सभी का नाम रोशन होगा। उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भले ही आज आप विद्यालय से विदा ले रही हों, लेकिन हमारा स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ सदैव आपके साथ रहेंगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्यामसुंदर वर्मा के साथ विद्यालय प्रबंधक हर्षवर्धन तिवारी उर्फ गुड्डू एवं अध्यक्ष वृजेन्द्र कुमार तिवारी ने छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
वहीं 12वीं की छात्राओं की विदाई के अवसर पर जूनियर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भावुक विदाई कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
समारोह में संजना, एकता, प्रियंका, दामिनी, शिवांगी, हिमानी, विमलेश, विकास, नम्रता, गायत्री और अभिलाषा सहित अनेक छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन एवं स्मृति-चिह्न वितरण के साथ किया गया।



