Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मिशन शक्ति 5.0” के तहत अम्बेडकरनगर पुलिस की पहल, का भव्य आयोजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

महिलाओं का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान – बेटियों के जोश ने भरी उड़ान!

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! 09 अक्टूबर 2025।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत आज जनपद अम्बेडकरनगर में महिलासुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक भव्य “RUN FOR EMPOWERMENT AND UNITY – Women Marathon” का आयोजन किया गया।

यह आयोजन पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर अभिजीत आर. शंकर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में रिजर्व पुलिस लाइन, अकबरपुर से प्रारंभ हुआ। महिला शक्ति और एकता के प्रतीक इस आयोजन में बी.एन. इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर
की छात्राओं, शिक्षिकाओं, स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 5 किलोमीटर की जोशभरी दौड़ महिलाओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश!

मैराथन का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अकबरपुर व क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितीश कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। लगभग 5 किलोमीटर लंबी यह दौड़ रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर वहीं पर संपन्न हुई।

प्रतिभागियों ने दौड़ के दौरान गगनभेदी नारों के साथ समाज को जागरूक किया “महिलाओं का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान” “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” “मिशन शक्ति से सशक्त नारी”

प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह
कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागी बालिकाओं और महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक संबोधन
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी ने कहा!

“महिला सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास की कुंजी है। मिशन शक्ति के माध्यम से न केवल जागरूकता फैलाई जा रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और आर्थिक स्वावलंबन के उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।”

सशक्त समाज की दिशा में अम्बेडकरनगर पुलिस का सशक्त कदम मैराथन में जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, एनजीओ और पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।यह आयोजन मिशन शक्ति के तीन मूल मंत्र –

सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण – को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।

अम्बेडकरनगर पुलिस का यह सराहनीय प्रयास महिलाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!