एनटीपीसी टांडा में शुरू हुआ मेगा आई-केयर कैंप,150 से अधिक मरीजों ने कराया पंजीकरण
रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकर नगर ! मुदायिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुएएनटीपीसी टांडा ने अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत 23 फरवरी 2026 को निःशुल्क
नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघ मित्रा परिदा की विशेष उपस्थिति रही।
यह मेगा नेत्र जांच शिविर 23 एवं 24 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, जबकि चयनित मरीजों की निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा 25 से 27 फरवरी के बीचमहामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर में कराई जाएगी।
इस जनकल्याणकारी पहल का मुख्य उद्देश्य आसपास के ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को निःशुल्क नेत्र जांचसमय पर रोग की पहचानऔर उच्च गुणवत्ता वाली शल्य चिकित्सा सुविधासुनिश्चित कराना है।
शिविर के पहले ही दिन 150 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिससे क्षेत्र में इस स्वास्थ्य अभियान के प्रति व्यापक विश्वास और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही,
जिनमें प्रमुख रूप से —डॉ. मुकेश यादव (प्रधानाचार्य) डॉ. संजय सैवाल (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अम्बेडकरनगर), एच.के. सेठी (महाप्रबंधक – प्रचालन) एस.सी. सिंह (महाप्रबंधक – सतर्कता), डॉ. मनीषा पांडे
(मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एनटीपीसी टांडा) प्रमोद गोयल (अपर महाप्रबंधक – अनुरक्षण) तथा रजनीश कुमार खेतान (अपर महाप्रबंधक – मानव संसाधन) सहित एनटीपीसी टांडा के वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सकीय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
इस प्रभावशाली पहल के माध्यम से एनटीपीसी टांडा नेअम्बेडकर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ अपने सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत किया है।
रोके जा सकने वाले अंधत्व की रोकथाम तथा लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में यह प्रयास, संस्था की समावेशी विकास और समग्र सामुदायिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




