Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

गिरीश चंद्र यादव का सख़्त संदेश – विकास में देरी नहीं, लापरवाही पर सीधी पेनल्टी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

जनपद में कानून व्यवस्था रहे चाक-चौबंद, त्योहारों पर रहेगी कड़ी निगरानी निर्माण कार्य तय समय में पूरे हों, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

रिपोर्ट – News10plus एडिटर| अम्बेडकरनगर | में आज 27 फरवरी 2026 को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश तथा प्रभारी मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की व्यापक और गहन समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत–प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष फोकस

प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

➡️ 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं की नियमित फिटनेस जाँच, ➡️ निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार सत्यापन, ➡️ ऑक्सीजन सहित सभी जीवनरक्षक सुविधाओं की उपलब्धता, ➡️ आमजन तक त्वरित पहुँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आवास योजनाएं व बुनियादी सुविधाएं

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित किस्तों का समय से भुगतान, प्रत्येक लाभार्थी को अनिवार्य रूप से शौचालय से आच्छादित करने, निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

विद्युत योजनाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर

विद्युत विभाग की समीक्षा में अवगत कराया गया कि जनपद में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जा रही है, खराब ट्रांसफार्मरों का समयबद्ध प्रतिस्थापन किया जा चुका है, आईडीएसएस योजना के अंतर्गत 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्ण परियोजनाओं की सूची प्राप्त कर स्थलीय सत्यापन कराया जाए। साथ ही बिजनेस प्लान एवं सौभाग्य योजना के अंतर्गत कार्यों का भी सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

कृषि, बीमा और स्वयं सहायता समूह

फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार–प्रसार, अभियान चलाकर केसीसी धारक किसानों का बीमा कराने, शेष ग्राम पंचायतों में विद्युत सखी का चयन व प्रशिक्षण,

शासन के लक्ष्य के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों का गठन तेज़ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 12 हजार से अधिक समूह गठित किए जा चुके हैं तथा 12 हजार नए समूहों के गठन की प्रक्रिया प्रगति पर है।

सड़कों व निधि कार्यों की प्रगति

समीक्षा में बताया गया कि सड़क निर्माण की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष 129 प्रतिशत है, सांसद एवं विधायक निधि के कार्य समय से प्रगति पर हैं।

दिव्यांग पेंशन मामलों में बड़ी राहत

दिव्यांग पेंशन के 117 निरस्त आवेदनों में ग्राम सभा प्रस्ताव के अभाव में निरस्त प्रकरणों को अलग सूचीबद्ध करने, संबंधित लाभार्थियों से समन्वय कर प्रस्ताव प्राप्त कर पुनः स्वीकृति दिलाने के निर्देश दिए गए।

जल जीवन मिशन व पर्यावरण संरक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाई गई कमियों के सुधार कार्य का पुनः सत्यापन, कार्यों से क्षतिग्रस्त मार्गों का गुणवत्तापूर्ण रेस्टोरेशन, विगत वर्ष लगाए गए पौधों के जीवित रहने की समीक्षा, जहां पौधे सूख गए हैं वहां पुनः रोपण तथा सुरक्षा के निर्देश दिए गए।

बृहद गौशालाएं व ग्रामीण आजीविका

प्रत्येक विकासखंड में बृहद गौशाला की समीक्षा में बताया गया कि कटेहरी, जलालपुर, रामनगर एवं अकबरपुर में कुल 5 बृहद गौशालाएं संचालित हैं, भीटी में स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा,

टांडा, बसखारी एवं जहांगीरगंज में भूमि चयन प्रक्रियाधीन है। साथ ही अंडा उत्पादन बढ़ाने के लिए उद्यमियों एवं किसानों से नियमित समन्वय पर बल दिया गया।

मत्स्य पालन व सामाजिक योजनाएं तालाबों, पोखरों एवं जलाशयों को नियमानुसार पट्टे पर देकर मत्स्य उत्पादन बढ़ाने,

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र आवेदकों को अनिवार्य रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

निर्माण परियोजनाओं पर सख़्त रुख

प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा, निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण न होने पर पेनल्टी अनिवार्य होगी और वसूली भी सुनिश्चित की जाएगी।

सभी निर्माण एजेंसियों को परियोजनाएं पूर्ण कर संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने तथा उनके सुचारु संचालन की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से विभागवार समीक्षा

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन, लोक निर्माण, समाज कल्याण, श्रम, सेवायोजन, एमएसएमई, सहकारिता, सिंचाई सहित अनेक विभागों की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से की गई।

कानून व्यवस्था और त्योहारों को लेकर अलर्ट इसके पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों के दृष्टिगत

हर स्तर पर सतत मॉनिटरिंग,

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में कर–करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों को सख़्त संदेश

प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने, आम जनता के प्रति विनम्र व्यवहार रखने, सेवा भाव को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित, सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे, अध्यक्ष, जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर,

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्सना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!