रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर पुलिस व SOG का संयुक्त एक्शन; फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, तस्करों ने की फायरिंग, पुलिस ने दबोचा।
अम्बेडकरनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया है। भीटी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने मंगलवार
शाम एक मुठभेड़ के बाद 43.082 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है।
फिल्मी स्टाइल में हुई घेराबंदी और मुठभेड़
पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि महरुआ की ओर से TUV और Swift Dzire गाड़ियों में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।
खजुरी पेट्रोल पंप के पास जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो तस्करों ने भागने की कोशिश की। खुद को घिरता देख TUV सवार बदमाशों ने पुलिस पर एक राउंड फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग की।
घेराबंदी कर पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर में सवार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि TUV सवार दो शातिर अपराधी गन्ने के खेत का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
बरामदगी का विवरण
नायब तहसीलदार भीटी की उपस्थिति में जब वाहनों की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए:
Swift Dzire (UP65 BY 7866): 36 बंडलों में 37.078 किलो गांजा। TUV (UP 66 R 6111): 06 बंडलों में 6.004 किलो गांजा। कुल बरामदगी: 43.082 किलो अवैध गांजा (कीमत ₹22 लाख)।
गिरफ्तार अभियुक्तों की कुंडली
संदीप कुमार राजभर: निवासी आजमगढ़। सोनू चौहान: निवासी गोरखपुर। इसरावती: निवासी गोरखपुर।फरार आरोपी: राहुल वर्मा और अर्जुन वर्मा (दोनों निवासी अहिरौली, अम्बेडकरनगर)
मुख्य अभियुक्त राहुल वर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह ओडिशा के कालाहांडी में भी NDPS एक्ट में वांछित रह चुका है।
पुलिस टीम की सराहना
इस बड़ी सफलता के पीछे भीटी थाना प्रभारी बीरेन्द्र बहादुर सिंह, SOG प्रभारी विनोद कुमार यादव और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर शंकर ने टीम के साहस और तत्परता की सराहना की है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कानूनी कार्रवाई: थाना भीटी में मुकदमा अपराध संख्या 20/26 के तहत धारा 8/20 NDPS ACT व 109(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।



