Welcome to News10plus.com   Click to listen highlighted text! Welcome to News10plus.com

अम्बेडकरनगर के 29वें महोत्सव पर पहली बार डॉगी शो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article
Responsive YouTube Video Slider with Autoplay
Welcome to News10plus.com   Click to listen highlighted text! Welcome to News10plus.com
Click to listen highlighted text!

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अंबेडकरनगर ! 23 फरवरी 2025 अम्बेडकरनगर जनपद के विकास एवं विरासत महोत्सव के क्रम में डॉग शो का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह के मार्ग  निर्देशन में अम्बेडकरनगर जनपद में प्रथम बार पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सपत्नीक मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह द्वारा किया गया। डॉग शो कार्यक्रम का पंजीकरण निशुल्क किया गया। तथा श्वानों का निशुल्क रेबीज टीकाकरण भी किया गया।

डॉग शो कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से 12:00 तक चला। कार्यक्रम में कुल 52 डॉग्स, जो विभिन्न नस्लों जैसे जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर , सीत्जू, डच हाउंड, रॉट व्हीलर, बॉक्सर, बेल्जियम शेफर्ड, पामेरियन,

पग, सेंट बनार्ड, लासा आप्सो,अमेरिकन अफीता, रामपु हाउंड, स्पिटज(spitz) कुल 14 नस्ल के स्वानों ने भाग लिया। प्रत्येक नस्ल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार (ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र के साथ गिफ्ट हैंपर) दिया गया।

प्रत्येक नस्ल में तीन पुरस्कार वेस्ट इन ब्रीड, फस्ट इन सरअप, सेकंड सरअप दिया गया। तथा अंत में सभी नस्लों में से सर्वोत्तम डॉग का पुरस्कार मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय के कर कमल द्वारा प्रदान किया गया।

इसी के साथ ही प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक स्वान को प्रतिभाग प्रमाण पत्र दिया गया। स्वान प्रदर्शनी में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी सदर, जलालपुर, परियोजना निदेशक,

अपर जिला सूचना अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। स्वान कार्यक्रम बेस्ट ऑफ शो का पुरस्कार बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के स्वान को मलिक मोहम्मद उबैदुर्हमान निवासी टांडा मोहल्ला छज्जापुर को मिला।

कार्यक्रम में विभिन्न 8 दवा कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए एवं विभिन्न श्वानों को  आवश्यकता की दवाएं निशुल्क प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अरविंद कुमार सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अंबेडकर नगर की देख रेख में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर डी.के. सिंह थे। कार्यक्रम के जज असलम एवं डॉक्टर संजय श्रीवास्तव गोरखपुर जनपद से आए थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रविंद्र चक्रवर्ती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष योगदान डॉक्टर राकेश वर्मा,

डॉक्टर अरविंद यादव, डॉक्टर बद्री पाठक, डॉक्टर संजय कुमार पांडे, डॉक्टर पंकज यादव, डॉक्टर विपिन एवं जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट एवं सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!