Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

संकट की घड़ी में मानवता की मिसाल – समय पर मिला ब्लड, सुरक्षित हुई प्रसूता की जान!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus|                          अम्बेडकरनगर|इल्तिफ़ातगंज टांडा की रहने वाली एक महिला की डिलीवरी के दौरान हालत अचानक बेहद गंभीर हो गई। परिजनों ने घबराहट की स्थिति में मदद के लिए फोन कर जानकारी दी

कि मरीज आनन्द हॉस्पिटल, आसोपुर (टांडा) में भर्ती है और शरीर में अत्यधिक खून की कमी होने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मरीज को तत्काल कई यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी, लेकिन परिजनों को

कहीं भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। मामला गंभीर देखते हुए तुरंत महामाया मेडिकल कॉलेज, टांडा से संपर्क किया गया और आवश्यक प्रयासों के बाद मरीज के लिए जरूरत अनुसार ब्लड की व्यवस्था करवाई गई।

समय रहते ब्लड उपलब्ध होने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, जिससे मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ और परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

इस गंभीर परिस्थिति में आनन्द हॉस्पिटल के डॉ. अजय आनन्द ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरा सहयोग किया, जिसके चलते मरीज को समय पर उपचार मिल सका।

मरीज के परिजनों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों और मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद ने उनकी बहन की जान बचा ली।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि संकट की घड़ी में समय पर किया गया सहयोग किसी के लिए जीवनदान बन सकता है। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!