Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में होगा आयोजित : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जानकारी दी कि इस वर्ष “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को भव्य और व्यापक स्तर पर तीन चरणों में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गतिविधियों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए।

पहला चरण – 08 अगस्त 2025 तक
इस चरण में स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा-प्रेरित कला से सजाने की पहल की जाएगी। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा प्रदर्शनी तथा तिरंगा स्वरूप राखी बनाने की कार्यशालाएं आयोजित होंगी, ताकि बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो।

दूसरा चरण – 09 से 12 अगस्त 2025
इस दौरान“ तिरंगा महोत्सव” के तहत वृहद तिरंगा मेला और विभिन्न जनसहभागिता कार्यक्रम होंगे। नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करें। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों, युवाओं और आमजन की भागीदारी से तिरंगा यात्राएं और रैलियां निकाली जाएंगी।

तीसरा चरण – 13 से 15 अगस्त 2025
इस चरण में सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, होटलों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण और तिरंगे रंगों में प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि www.harghartiranga.com<span;> पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं, ताकि राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समयसीमा में और उत्साहपूर्वक संपन्न हों।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!