रिपोर्ट-News10plus| अम्बेडकरनगर जनपद सहित जनपद के सभी तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फित्र की नमाज़ शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान

टांडा नगर के मोहल्ला मीरानपुरा में स्थित राजा मोहम्मद रज़ा मस्जिद, ताज टाकीज़ तिराहे पर स्थित अम्बेडकर पार्क के निकट सोगरा बीबी इमामबाड़े में स्थित मस्जिद में तथा सकरावल शिया टोला सहित अल्हदादपुर ईदगाह के साथ साथ सभी ईदगाहों और नगर के विभिन्न मोहल्लों में स्थित शिया और सुन्नी मस्जिदों में सुन्नी और शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की।



इस अवसर पर शिया समुदाय के लोगों ने बताया कि ईरान-इजरायल संघर्ष में उनके धर्मगुरु/व रहबर के शहीद होने के ग़म में उन्होंने सादगी और शोक के साथ ईदु उल फित्र की नमाज़ अदा की।

साथ ही उन्होंने शिया-सुन्नी एकता पर जोर देते हुए कहा कि हमें किसी भी आधार पर शिया सुन्नी में भेदभाव नहीं करना चाहिए और ना ही किसी धर्म के लोगों से कोई भेद-भाव रखना चाहिए उन्होंने कहा इस्लाम धर्म के मानने वाले लोगों को सिर्फ व सिर्फ इंसानियत को सर्वोपरि रखना चाहिए।

गौरतलब है कि अम्बेडकरनगर जनपद में हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की जाती है जिसका असर आज भी कायम है, जहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल रहते हैं, यहां एकता और अखंडता की चर्चा आम है।

और क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह, व टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, के साथ-साथ पूरे पुलिस प्रशासन का रामज़ान और ईदु उल फित्र के त्योहार को शांति पूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
बता दें मोहल्ला मीरानपुरा राजा मोहम्मद रज़ा मस्जिद में रमज़ान के पवित्र मांह में पूरे 30 दिन अंजुमन हुसैनिया के साहेबे-बयाज़ इसरार हुसैन, के साथ उनकी पूरी टीम के सदस्यों ने रोज़ेदारों के इफ्तार के लिए विशेष ख्याल रखा था जिसके लिए ईदु उल फित्र की नमाज़ अदा करने पहुंचे लोगों उनका आभार व्यक्त किया।




