Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी सख़्त-कलेक्ट्रेट के हर पटल की हुई गहन समीक्षा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर !18 फ़रवरी 2026 कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न अनुभागों एवं पटलों का आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्लाद्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने भूलेख/राजस्व अभिलेखागार, न्याय सहायक पटल, खनन अनुभाग, आंग्ल अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, नागरिक सुरक्षा कोर कक्ष, संयुक्त कार्यालय तथा आयुध सहायक पटल का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के संधारण की गुणवत्ता, पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण एवं आमजन से जुड़े मामलों की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से सभी पटलों पर संचालित कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनसामान्य को त्वरित, सरल एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to listen highlighted text!