Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने श्रवण क्षेत्र धाम में पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर! जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज शनिवार 18 जनवरी 2025 को श्रवण क्षेत्र धाम में पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने भगवान श्री राम वाटिका और भगवान हनुमान जी महाराज वाटिका के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने भगवान श्री राम की प्रतिमा के अनावरण और भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!