हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव द्वारा की गई औपचारिक घोषणा
रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! जिलाधिकारी अविनाश सिंह को हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए
आर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 20 से 24 अप्रैल तक अंबेडकरनगर में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के मुख्य बिंदु
आर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट: जिलाधिकारी अविनाश सिंह
प्रतियोगिता की तिथि: 20 से 24 अप्रैल प्रतिभागी टीमें: उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, मणिपुर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, दिल्ली,
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उड़ीसा, जम्मू एवं कश्मीर, गुजरात, बिहार, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश,
हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, मुंबई हैंडबॉल अकैडमी, स्पोर्ट्स कैस्टल, असम, आर्यावर्त, यशस्वी एकेडमी, एसएन पांडे हैंडबॉल एकेडमी, दमन एवं दीव, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, पांडिचेरी और नागालैंड
आयोजन की तैयारियां
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। हैंडबॉल प्रेमियों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
शुभंकर, आदर्श वाक्य और लोगो
आर्गनाइजिंग कमेटी के प्रेसिडेंट अविनाश सिंह द्वारा जल्द ही खेल का शुभंकर,आदर्श वाक्य और लोगो जारी किया जाएगा।