Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बसखारी में विकास को मिली नई रफ्तार, अब बसखारी पश्चिमी चौक अटल चौक के नाम से और पूर्वी चौक अम्बेडकर चौक के नाम से जाना जाएगा बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में आज गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजितहुई बोर्ड बैठक में “विकसित उत्तर प्रदेश–2047 एवं विकसित किछौछा” के लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए नगर के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में गौवंश संरक्षण हेतु गौशाला के लिए भूमि आवंटन, नगर की सुरक्षा में तैनात पुलिस व पीएसी/पीएससी जवानों के लिए कैंप एवं भूमि आवंटन, टैक्सी स्टैंड की नीलामी में

पारदर्शिता, सड़क, नाली, पथ-प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, तथा पूर्व बोर्ड बैठक में स्वीकृत महापुरुषों के नाम पर मार्गों के नामकरण जैसे विषय प्रमुख रूप से चर्चा के केंद्र में रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी सभासदों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, तभी बसखारी को आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि नगर में ऐतिहासिक एवं प्रेरणास्रोत महापुरुषों के सम्मान में प्रमुख चौराहों व मार्गों का नामकरण किया गया है, जिसके तहत, बसखारी पूर्वी चौराहा अब ‘अंबेडकर चौक, बसखारी पश्चिमी चौराहा अब ‘अटल चौक,

सरस्वती शिशु मंदिर से किछौछा जाने वाला मार्ग अब ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, तथा नगर पंचायत कार्यालय के सामने से दरगाह जाने वाला मार्ग अब ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग’ के नाम से जाना जाएगा।

बैठक में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी संजय जैसवार, कार्यालय लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति सहित सभासद मीरा रानी, ज्योति गुप्ता, सुनीता देवी,

सफरूनिशा, रिजवाना निशा, हसीना परवीन, मायाराम, सुभाष निषाद, मोहम्मद शरीफ, लालमन रावत, सूरज लाल उपाध्याय, मोनू निषाद, रामजी तथा प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Click to listen highlighted text!