Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड: पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उठाए सवाल, सरकार पर लीपापोती का आरोप

अग्निकांड
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मनोज मिश्रा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के 9 दिन बीतने के बाद भी अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हो पाई है।

झांसी ! मेडिकल कॉलेज में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अग्निकांड की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के 9 दिन बीतने के बाद भी अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हो पाई है।

अजय राय ने कहा कि सरकार लीपापोती में लगी है। उन्होंने अमेठी के गौरीगंज का हवाला देते हुए कहा कि वहां हुई घटना के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया था, लेकिन झांसी में कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है।

अजय राय ने कहा कि अगर कार्यवाही न हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यूपी के सम्भल में हो रहे बवाल पर कहा कि सरकार इसको रोक नहीं पा रही है, सरकार कानून व्यवस्था, चिकित्सा और शिक्षा सभी मुद्दों पर फेल है। उन्होंने कहा कि यूपी में जंगलराज चल रहा है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!